कोल: जाकिर नगर के गली नंबर 5 में शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 क्वार्सी इलाके के जाकिर नगर गली नंबर 5 में रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट के चलते घर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, घरवालों ने बताया कि फ्रिज में पहले आग लगी, उसके बाद पूरे घर में आग लग गई। फिर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाया है।