समस्तीपुर: अंगारघाट नुनुफारा से पुलिस ने दारू मामले में बेल टूटने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाने की पुलिस ने अंगार घाट नुनुफारा के रहने वाले अर्जुन कुमार को दारू मामले में बेल टूटने के आरोप में शनिवार एवं रविवार मध्य रात्रि 1:00 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।