मिर्ज़ापुर: 34 वर्षों से विंध्य पंडा समाज परंपरा का निर्वहन कर रहा है, मकर संक्रांति पर 51 कुंतल खिचड़ी वितरित की गई
विंध्याचल में भक्तों और स्थानीय लोगों के लिए विंध्य पंडा समाज की ओर से मकर संक्रांति पर 51 कुंतल खिचड़ी प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। विंध्य पंडा समाज की ओर से जानकारी दिया गया कि 1992 में विंध्य पंडा समाज का स्थापना हुआ था। उस दिन मकर संक्रांति थी, तब से लगातार मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया जा रहा है।