मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में साथियों संग नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबने से हुई मौत, तीन को बचाया गया
चील थाना क्षेत्र के मझीगवा गांव निवासी रिंकू सिंह का 16 वर्षी पुत्र श्रेयस सिंह अपने तीन साथियों अमन सिंह सूर्य प्रताप सिंह अतुल सिंह के साथ गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अपने गांव के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था जहां चारों गहरे पानी में डूबने लगे घाट पर मौजूद मछुआरो और नाविकों ने तीन को बचा लिया जबकि श्रेयस सिंह गहरे पानी में चले जाने से डूबने मौत हो गई।