थाना चिलकाना पुलिस ने मंगलवार शाम 7:00 बजे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते हुए चालक खुर्शीद को चिलकाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगा डंपर सीज किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।