कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में बरगढ़ घाटी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में बरगढ़ घाटी के पास रविवार की रात्रि में कार की टक्कर से 25 वर्षीय युवक दीपक पुत्र अमृतलाल निवासी करछना खाई प्रयागराज की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपक महोबा जाने के लिए शाम रविवार की शाम 4 बजे घर से निकला था। जिसकी बरगढ़ घाटी में कर की टक्कर से मौत हो गई है।वही पुलिस ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।