गभाना क्षेत्र में हाईवे पर कन्होई मोड़ के पास रविवार तड़के करीब चार बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में कंटेनर का केबिन धू-धूकर जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और चालक व क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई।