झाझा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर झाझा प्रखंड कार्यालय में मतदान के लिए लोगों को दिलाई गई शपथ
Jhajha, Jamui | Jan 25, 2025 झाझा प्रखंड कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1:30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाई गई। बीडीओ रविजी एवं अन्य विभाग की उपस्थिति पदाधिकारी ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाया। बीडीओ ने लोगों को बताया कि यह दिवस मतदाताओं को उनकी भूमिका और जिम्मेदारी का एहसास करते हुए देश के भविष्य को आकार देने की दिशा में प्रेषित करता है।