रविवार को करीब 12 बजे रामदास कालोनी निवासी एडवोकेट भावना त्यागी के मुताबिक शनिवार की देर रात करीब सवा 12 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। उसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में अंधेरा छा गया। नगरवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा।