ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,खजराहा बुजुर्ग स्टेशन के पास हुआ हादसा, शव को भेजा पोस्टमार्टम आपको बतादे झांसी बबीना रेल खंड के खजराहा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान काली पहाड़ी गांव निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हुई।