अम्बाला: अंबाला छावनी रामबाग रोड के नजदीक एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला
Ambala, Ambala | Mar 25, 2024 अंबाला छावनी के रामबाग रोड के नजदीक गौतम नामक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गौतम की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है मौके पर पुलिस ने गौतम के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूअर को लेकर आपसी बहस हुई और देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई और गौतम पर चाकू बरसा दिए गए। पुलिस मामले की जांच जुटी।