रामनगर आजाद मैदान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
रामनगर के आजाद मैदान में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सतना रामखेलावन कोल जी शामिल हुए थे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जी ने आमजन को संबोधित करते हुए भारत के संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर जी की जीवन शैली के बारे में प्रकाश डाला।