मयूर विहार: मयूर विहार :-गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने के मामले को लेकर पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली नगर निगम के गाज़ीपुर लैंडफिल साईट पर आग लगने की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया की गाज़ीपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 278 (माहौल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना की जांच की जा रही है.