सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में बड़गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Apr 15, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने बड़गांव से मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बड़गांव निवासी स्व:गणेश सिंह का पुत्र रौनक कुमार है। नालंदा थानाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे बताया की मारपीट के मामले में रौनक कुमार को बड़गांव से गिरफ्तार किया गया है आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।