उपनगर के एक वार्ड में पढ़ने जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचने के आरोपी युवक शुभम कुमार का शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं एसएसपी ने गोला थाना प्रभारी राहुल शुक्ल को लाइनहाजिर कर दिया। प्रभारी के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हुई है। घटना शुक्रवार की है, जबकि वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।