मुंगेर: प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का किया गया मुआयना
Munger, Munger | Feb 8, 2024 प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह द्वारा मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में 8 फरवरी से 9 फरवरी तक मुंगेर प्रमंडल के उद्यानिकी फसलों से संबंधित कृषकों में आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने तथा उत्कृष्ट उत्पादक कृषकों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से आयोजित प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी 2024 का मुआयना किया गया।