गोड्डा: शहर में धूमधाम से निकली माँ दुर्गा की शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Godda, Godda | Mar 28, 2026 गोड्डा हाट परिसर से शनिवार की दोपहर से माँ चैती दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में शहर के गणमान्य के साथ ग्रामीण इलाकों के भी श्रद्धालु शामिल हुए। नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी अपने दलबल के साथ आए। सांसद निशिकांत दुबे के भाई और विधायक प्रदीप यादव के पुत्र भी शोभायात्रा में शामिल हुए। प्रतिमा विसर्जन आधी रात को हो पाएगा।