छिबरामऊ: झालर उतरते समय करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर होने पर कराया भर्ती और रेफर
जिला मैनपुरी के नवीगंज की रहने वाली एक किशोरी अपने घर पर बिजली की झालर उतर रही थी कि तभी अचानक वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं परिजनों ने उसे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की दोपहर 1:00 बजे अनु की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।