विदिशा नगर: बुधवार को रेलवे स्टेशन के रेल संस्थान मे ECC सोसाइटी के लिए हुआ मतदान,5 साल मे होने बाले चुनाव मे 9डेलिगेट का होगा चुनाव
बुधवार को विदिशा रेलवे स्टेशन के रेल संस्थान में ईसीसी सोसायटी के लिए मतदान की प्रक्रिया की गई। 5 साल में होने वाले मतदान के लिए 9 डेलिगेट्स का चुनाव किया जाना है। 549 मतदाता इस चुनाव में भाग ले रहे हैं। तीन समितियां ने अपने उम्मीदवार और पैनल खड़ी की है। ईसीसी सोसायटी के माध्यम से रेल कर्मचारियों को लोन उपलब्ध कराया जाता है।