अरवल जिले के वलीदाद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परिवहन विभाग की एक गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया, जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर विभागीय वाहन से टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।