लखीसराय जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी रामदेव सिंह का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया.स्वर्गीय रामदेव सिंह हुकुम बाबा के नाम से भी जाने जाते थे. गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे डीएम मिथिलेश मिश्र पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की पार्थिव शरीर पर तिरंगा देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.