हांसी: हांसी में 25 किलो गांजे के साथ पकड़ी गई महिला:पुलिस ने लिया रिमांड पर, अपने घर पर ही बेच रही थी गांजा
Hansi, Hissar | Sep 9, 2024 हिसार जिले के बास थाना क्षेत्र से गांव पुट्ठी से करीब 25 किलोग्राम गांजा सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान गांव पुट्ठी निवासी सनहरी के रूप में हुई है। टीम द्वारा गांजा को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम ने महिला आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।