दुधि: मायके जाते समय अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरी महिला, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुनैना देवी की मायके जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में कोहराम मच गया है।बताया जाता है कि युगलकिशोर गुप्ता उर्फ बबलू अपनी पत्नी सुनैना को मोटरसाइकिल पर बिठाकर झारखंड के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परती जा रहे थे।