चूरू: जिले की कच्ची बस्तियों में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, रामसरा रोड़ पर 22 वंचित बच्चों को लगाए टीके
Churu, Churu | Sep 8, 2024 चूरू के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले की झुग्गी झोंपड़ियों, कच्ची बस्तियों में रहने वाले टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण का अभियान शुरू किया है। रविवार को शहर के रामसर रोड पर झुग्गी झोपड़ियां व कच्ची बस्ती में रहने वाले 22 वंचित बच्चों का टीकाकरण किया गया।