रघुनाथपुर में उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है लेकिन उपभोक्ताओं की बुकिंग न होने के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। किसी का मोबाइल नंबर नहीं जुड़ पाया है तो सर्वर क्रैश होने के कारण तमाम उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे उपभोक्ता एजेंसी पर मशक्कत करते नजर आए।