भानपुरा क्षेत्र में श्रद्धा से मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने चढ़ाया ठंडा भोग भानपुरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब चार बजे से शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर माता शीतला की पूजा-अर्चना की और मंदिरों में ठंडा भोग अर्पित किया।