इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कमलेश्वर महादेव मंदिर पर चतुर्दशी पर प्रदेशभर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
इन्द्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आज चतुर्दशी के अवसर पर दर्शन के लिए प्रदेशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। अल सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंडो में श्रद्धा की डुबकी लगाई। मंदिर पुजारी में शिव बाबा की विशेष पूजा अर्चना की।