बांदा: कुमेढ़ा सानी गांव में पति-पत्नी की मामूली कहासुनी में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
Banda, Banda | Feb 8, 2026 बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा सानी गांव में पति-पत्नी की मामूली कहां सुनी में पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों नें महिला को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।