बीती रात मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के सिकटिया चौक पर एक गुमटी में आग लग गयी। गुमटी चारो तरफ से घेरा हुआ था। अंदर पीड़ित ब्रह्मदेव रजक की माँ चौकी पर सोई हुई थी। वो किसी तरह जलने से बची। उसके हल्ला करने के बाद लोग जमा हुए लेकिन तब तक जलकर खाक हो गया। पीड़ित कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करता था। दोपहर में थाना को आवेदन दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।