पूरनपुर: एलआईसी तिराहा के पास धार्मिक स्थल के चौतरे पर संदिग्ध परिस्थितियों में सेवादार की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
पूरनपुर एलआईसी तिराहा के पास पीलीभीत मार्ग पर एक धार्मिक स्थल है। यहां महंत राजेश उर्फ राजू और उनके सेवादार नत्थूलाल (65)पुत्र सीताराम परिसर में रहते थे। सोमवार सुबह नत्थू लाल का शव धार्मिक स्थल के बाहर चबूतरे पर पड़ा देखा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।