लोहरदगा: खाद्य आपूर्ति विभाग ने नगर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा नगर भवन में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन वितरण प्रणाली विक्रेता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, पैक्स, एफपीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों के कार्य दक्षता में वृद्धि को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ।