कौंधियारा थाना थाना क्षेत्र के बारी बजहिया गांव के मजरा बगहा गांव निवासी इंद्रभान पटेल पुत्र रामबरन बीते कई महीनो से ठेकेदारी में रेलवे टावर में हेल्पर का काम करता था। बीते 21 नवंबर को आजमगढ़ में टावर पर काम करने के दौरान अचानक गिरकर घायल हो गया था। घर वालों के द्वारा इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।