पातेपुर के राघोपुर नरसंडा के बटवरवा टोला में बुधवार की सुबह 9 बजे ओवरलोड पुआल लदी गाड़ी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जिससे पुआल में आग लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में गाड़ी को आगे बढ़ा कर पुआल को गाड़ी से नीचे गिराया तथा आग पर काबू पाया। गाड़ी चालक की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हो गया। एक बड़ी घटना टल गई।