सुल्तानपुर: सुलतानपुर के मजलिस में कर्बला की याद में मौलाना ने बताया, कैसे यजीदियों ने इमाम हुसैन के परिवार को किया कैद
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र स्थित पूरे मिर्जा मौजा सादुल्लापुर में बुधवार को मोहर्रम की 19वीं तारीख पर एक विशेष मजलिस का आयोजन किया गया। अंसार हुसैन के अजाखाने में आयोजित इस मजलिस में मौलाना सैय्यद मोहम्मद मेहदी साहब किब्ला आजमगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मजलिस की शुरुआत फरहान अली और सैय्यद मुसैय्यब अली सुल्तानपुरी की पेशख्वानी से हुई।