पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के छाताटांड के समीप सोमवार शाम लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत होकर बाइक चला रहे दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवकों की पहचान अक्षय कुमार जो बिहार के बांका जिला का रहने वाला है वहीं उसका मित्र चरकाटांड़ का निवासी है।