शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तालाब से दो बच्चियों के शव बरामद हुए हैं। मृतक बच्चियों की पहचान 7 वर्षीय मधु और 5 वर्षीय सरोजनी के रूप में हुई है। दोनों कक्षा एक की छात्राएं थीं।