सुवासरा: नए कानूनों के विषय में सुवासरा थाने में लोगों को दी गई जानकारी
सुवासरा थाना परिसर में आज से नए कानून के लागू होने पर थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के द्वारा आम जनता को जानकारी प्रदान करते हुए आयोजन रखा गया। नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत नए कानून बनाए गए। इसको लेकर कार्यक्रम रखते हुए आम जनता को दी गई जानकारी ।कार्यक्रम में पहुंचे नगर से कई कार्यकर्ता ।