अमरोहा: अमरोहा में चोरों का खौफ, गांव हाजरपुर में गांव वालों ने चार संदिग्धों को चोर होने के शक में पकड़ा, चारों पुलिस हिरासत में
Amroha, Amroha | Jul 16, 2025 अमरोहा में चोरों का खौफ साफ देखा जा रहा है। पुलिस भी लगातार अलर्ट है लेकिन उसके बाद भी जिले के अलग-अलग स्थान पर संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। आज बुधवार की सुबह करीब 11:00 अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजलपुर में गांव वालों ने चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया गांव वालों को शक है कि ये चारों चोर हैं। गांव वालों ने चारों की जमकर पिटाई भी की है।