अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में किसान समर्थन मूल्य पर सरसों की फसल नहीं बेच रहे
सरकार ने समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू कर दी गई है मगर अनूपगढ़ क्षेत्र के किसान समर्थन मूल्य पर सरसों की फसल नही बेच रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने आज शनिवार शाम 4:30 बजे बताया कि सरकार ने श्रीगंगानगर जिले में सरसों की फसल का समर्थन मूल्य 6250 निर्धारित किया है जबकि प्राइवेट स्तर पर सरसों की खरीद 6500 से 6600 प्रति क्विंटल की जा रही है।