कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा—शांति व्यवस्था का दिया संदेश
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में डीसीपी राजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान रावतपुर पुलिस के साथ ही सर्किल का फोर्स मौजूद रहा। पैदल गस्त के दौरान डीसीपी ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान व्यपारियों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए उनसे बातचीत कर समस्याओं को समझने का प्रयास किया।