सासाराम: मतदान को लेकर परिवहन विभाग ने सासाराम में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
डीटीओ रामबाबू के निर्देश पर सासाराम में मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। विदित हो की रोहतास जिले में 1 जून को मतदान होना है। जिसको लेकर परिवहन विभाग के कनीय एवं वरीय पदाधिकारी समेत परिवहन विभाग के कर्मी के द्वारा जागरूक किया गया तथा छोटे एवं बड़े वाहनों पर स्टीकर भी लगाया गए।