सासाराम: रोहतास में स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार, सिविल सर्जन ने की पुष्टि
Sasaram, Rohtas | Jan 15, 2025 रोहतास में स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार: सिविल सर्जन सासाराम में बुधवार की शाम क़रीब 4 बजे से स्वास्थ्य विभाग रोहतास ने मीडिया संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित किया। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि जिले में फाइलेरिया और टीबी मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। सदर अस्पताल से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तक सेवाओं को बेहतर करने पर फोकस है।