फतेहाबाद: शंकरपुर घाट से यमुना नदी में कूदा युवक, सीमा विवाद में उलझी फतेहाबाद-फिरोजाबाद पुलिस, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fatehabad, Agra | Nov 18, 2025 यमुना नदी के शंकरपुर घाट से एक युवक घर में कहा सुनी होने के बाद नदी में कूद गया। परंतु फतेहाबाद और फिरोजाबाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही इस विवाद के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने शंकरपुर घाट पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने यमुना में कूदे युवक की तलाश शुरू की है।