रामपुर: ग्राम खोद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Rampur, Rampur | Sep 17, 2024 ग्राम काशिपुर निवासी 25 वर्षिय मदन लाल का शव सोमवार की शाम को ग्राम खोद के पेट्रोल पंप के निकट संदिग्ध परिस्थियों में मिला था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम रामपुर के जिला अस्पताल में कराया गया परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।