कप्तानगंज: रामकोला में बड़ा हादसा, सांड से टकराई बुलेट, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में उपचार जारी
कुशीनगर के रामकोला में जहाँ सड़क पर घूमते आवारा सांड ने दो लोगों की ज़िंदगी खतरे में डाल दी। कप्तानगंज मार्ग पर धर्म कांटा के पास बुधवार शाम 6 बजे एक बुलेट बाइक अचानक सांड से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार कनक मिश्रा और उनके रिश्तेदार चंद्रशेखर तिवारी (45 वर्ष) पडरौना दीवानी कचहरी से लौट रहें थें।