शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मटौरामान में वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है और ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उन्हें जागरूक भी किया। गुरुवार को हितेश्वर सिंह के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले थे और मादा गुलदार भी दिखाई दी थी।