बरेली: तहसील सदर के गांव माधोपुर माफी के लेखपाल को डीएम ने किया सस्पेंड
तहसील सदर के गांव माधोपुर माफी के लेखपाल सौरभ जौहरी को डीएम ने सोमवार शाम को सस्पेंड कर दिया। लेखपाल ने एक किसान की भूमि श्रेणी परिवर्तन की फाइल को लंबे समय तक लटकाए रखने के बाद बिना किसी कारण के निरस्त कर दिया। यहां तक की अपने उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर गुमराह भी किया। इसके बाद डीएम ने यह कार्रवाई की।