कलियासोल: बेजना कोलियरी 31 खदान में सुरक्षा व्यवस्था न होने से मजदूरों का धरना प्रदर्शन
बैजना कोलियरी 31 न० खदान में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने, खदान में अत्यधिक गर्मी, पेयजल की समस्या , रेस्ट शेल्टर का निर्माण , नियमितीकरण, पदोन्नति तथा सर्वे विभाग के अधिकारियों द्वारा खदान में नहीं जाकर ऊपर बैठकर गलत नक्शा तैयार करने के विरोध में मजदूरों ने खदान के समक्ष प्रदर्शन और धरना दिया। प्रबंधन से सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया है