बंडा: कंदारी तिगड्डा पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Banda, Sagar | Nov 15, 2025 बंडा सागर रोड पर कंदारी तिगड्डा पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाईक की टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अर्जुन सिंह मोटर साईकिल से कहीं जा रहा था। कंदारी तिगड्डा पर मोटर साईकिल की टक्कर हो गई। घटना में अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे संजीवनी 108 से बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।