बिहारीगंज: पररिया पंचायत में जीविका दीदियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
बिहारीगंज प्रखंड के पररिया पंचायत में जीविका दीदियों को मशरूम उत्पादन का दस दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मधेपुरा के तत्वावधान में 9 से 18 मार्च तक चलेगा। बीपीएम रंजन कुमार ने गुरुवार को प्रशिक्षण का जायजा लिया और बताया कि करीब 35 जीविका दीदियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक सिखाई जा रही है।